दार्जिलिंग : आठ फरवरी को बलिदान दिवस मनायेगा गोजमुमो

दार्जिलिंग : गोर्खालैंड आंदोलन के दौरान शहीद हुये आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को याद करने के लिये गोजमुमो की ओर से 8 फरवरी को बलिदान दिवस मनाया जायेगा. इसकी जानकारी गोजमुमो दार्जिलिंग महकमा समिति अध्यक्ष आलोक कांत मणि थुलुंग ने दी. स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ हुये बातचीत में अध्यक्ष थुलुंग ने […]
दार्जिलिंग : गोर्खालैंड आंदोलन के दौरान शहीद हुये आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान को याद करने के लिये गोजमुमो की ओर से 8 फरवरी को बलिदान दिवस मनाया जायेगा. इसकी जानकारी गोजमुमो दार्जिलिंग महकमा समिति अध्यक्ष आलोक कांत मणि थुलुंग ने दी.
स्थानीय पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ हुये बातचीत में अध्यक्ष थुलुंग ने कहा कि पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष विनय तामांग ने गोर्खालैंड आंदोलन के दौरान शहीद हुये आंदोलनकारियों को याद करने के लिये आगामी 8 फरवरी को बलिदान मनाने का निर्देश दिया है.
पार्टी अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कमिटी द्वारा जारी किये गये निर्देश को देखते हुये 8 फरवरी को दार्जिलिंग महकमा समिति ने स्थानीय गोर्खा दुख निवारक सम्मेलन भवन में बलिदान दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










