जिला प्रशासन के साथ दोपहर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, नहीं उतरने दिया योगी का हेलीकॉप्टर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

रायगंज/बालुरघाट : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को उत्तर बंगाल के दो जिलों उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करना था. लेकिन बालुरघाट और रायगंज में जिला प्रशासन की ओर से उनका हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वह नहीं आ सके. घंटों तक हाई वोल्टेज […]
रायगंज/बालुरघाट : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को उत्तर बंगाल के दो जिलों उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में दो जनसभाओं को संबोधित करना था. लेकिन बालुरघाट और रायगंज में जिला प्रशासन की ओर से उनका हेलीकॉप्टर उतरने की अनुमति नहीं मिलने के कारण वह नहीं आ सके.
घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार उन्होंने दोनों जनसभाओं को टेलीफोन के जरिये उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अपने कार्यालय से ही संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला और बंगाल में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से इसका डटकर मुकाबला करें, पार्टी के पूरे देश के कार्यकर्ता उनके साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










