भारत-नेपाल की सीमा के पास से संदिग्ध गिरफ्तार

सिलीगुड़ी/खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी के निकट स्थित भारत-नेपाल सीमा के नक्सलबाड़ी से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास है 3 पिस्तौल 13 राउंड जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना के बाद से ही पुलिस के आला अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. जिस इलाके से युवक को गिरफ्तार किया […]
सिलीगुड़ी/खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी के निकट स्थित भारत-नेपाल सीमा के नक्सलबाड़ी से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास है 3 पिस्तौल 13 राउंड जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. इस घटना के बाद से ही पुलिस के आला अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है.
जिस इलाके से युवक को गिरफ्तार किया गया है वहां से भारत नेपाल सीमा कुछ ही किलोमीटर पर स्थित है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम मुश्ताक हुसैन (30) है. वह मुर्शिदाबाद जिले का रहने वाला है.
पुलिस को पहले से ही उसके हथियार लेकर नक्सलबाड़ी आने की सूचना थी. उसके बाद ही उस युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया. किसी भी तरह के हमले एवं गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की सहायता भी ली. बाद में पुलिस एवं एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर नक्सलबाड़ी स्थित हिंदी कॉलेज के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस काफी समय से उसके पीछे लगी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










