नागराकाटा : अब जनता की राय से चलेगी पार्टी : सुब्बा

नागराकाटा : पहाड़ पर विमल गुरुंग के वर्चस्व को जड़ से खत्म करने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (विनय गुट) पार्टी में परिर्वतन करने जा रहा है. इसके लिए पार्टी इलाके के प्रत्येक ब्लॉक व समष्टि में चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत गुरुवार को कालिम्पोंग जिला स्थित कुमानी नया बस्ती में एक […]
नागराकाटा : पहाड़ पर विमल गुरुंग के वर्चस्व को जड़ से खत्म करने के लिए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (विनय गुट) पार्टी में परिर्वतन करने जा रहा है. इसके लिए पार्टी इलाके के प्रत्येक ब्लॉक व समष्टि में चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके तहत गुरुवार को कालिम्पोंग जिला स्थित कुमानी नया बस्ती में एक चिंतन सभा का आयोजन किया गया था.
इस चिंतन सभा में जीटीए के मनोनीत सदस्य तथा विनय तामांग गुट मोर्चा के कालिम्पोंग जिला सह सभापति संचबीर सुब्बा विशेष रुप से उपस्थित थे. अब पहाड़ में कोई एक नेता किसी प्रकार का निर्णय लेकर जनता पर नहीं थोप सकता. अब पार्टी जनता की राय पर चलेगा. इसलिए हमारे कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के बदलाव के साथ ही नया नीति-नियम बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










