धूपगुड़ी थाना के पास स्थित शॉप को बनाया निशाना, दुकान से पांच लाख के मोबाइल चोरी

Updated at : 22 Jan 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
धूपगुड़ी थाना के पास स्थित शॉप को बनाया निशाना, दुकान से पांच लाख के मोबाइल चोरी

धूपगुड़ी : शहर में एक बार फिर चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है जिसको लेकर शहर के व्यवसायियों में चिंता व्याप्त है. अपराधियों ने सोमवार को तड़के ही धूपगुड़ी थाने के निकट की दुकान से पांच लाख रुपए के मोबाइल फोन समेत नकद पांच हजार रुपये की चोरी की है. इसके अलावा आज ही […]

विज्ञापन
धूपगुड़ी : शहर में एक बार फिर चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है जिसको लेकर शहर के व्यवसायियों में चिंता व्याप्त है. अपराधियों ने सोमवार को तड़के ही धूपगुड़ी थाने के निकट की दुकान से पांच लाख रुपए के मोबाइल फोन समेत नकद पांच हजार रुपये की चोरी की है.
इसके अलावा आज ही धूपगुड़ी बस टर्मिनस इलाके में सिलीगुड़ी के एक व्यवसायी से रुपए से भरे बैग को झपटने की कोशिश की हालांकि व्यवसायी की सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके.
शहर में दो दो आपराधिक घटनाओं के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है. वहीं, व्यवसायियों का आरोप है कि शहर में निगरानी के लिये जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं उनमें से अधिकतर खराब हैं.
इससे आपराधिक घटनाओं की सुराग तलाशने में पुलिस तक के पसीने छूटने लगते हैं. पुलिस सूत्र के अनुसार मोबाइल फोन की दुकान से चोर करीब 30 फोन ले गये हैं. पूरी वारदात की रिकार्डिंग दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गयी है जिसके आधार पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
वहीं, कई लोगों ने कहा कि धूपगुड़ी चौपथी इलाके में सीसीटीवी कैमरों को लाखों रुपए खर्च कर लगाये गये. हालांकि इनमें से अधिकतर कैमरे खराब होने से ये किसी काम के नहीं रह गये हैं. ऐसे कैमरों को तत्काल बदलने की जरूरत है.
सूत्र के अनुसार मोबाइल फोन की दुकान में चोरी आज तड़के पांच बजे के करीब शहर के मुख्य हिस्से में हुई जिसकी कानोंकान किसी को भनक नहीं लग सकी जबकि शहर में पुलिस की गश्त नियमित रुप से होती है.
पूरे 11 मिनट तक अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. आज सुबह जब दुकान का कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी होने की जानकरी मिली. चोर दुकान में लगे ताले को धारदार हथियार से काटने का प्रयास किया गया था.
घटनास्थल पर धूपगुड़ी थाना के आईसी सुवीर कर्मकार व अन्य अधिकारी ने घटना पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस सूत्र ने बताया कि जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरे का तार निकाल कर गये ताकि आगे की उनकी कार्रवाई का कोई रिकॉर्ड नहीं रहे.
रुपयों भरा बैग झपटने आये थे बाइकर्स
धूपगुड़ी बस टर्मिनस में आज दोपहर पौने एक बजे के करीब मोटरबाइक पर सवार तीन सवारों ने व्यवसायी से रुपये से भरे बैग को झपटने का प्रयास किया. लेकिन व्यवसायी की अतिरिक्त सतर्कता के चलते वे इसमें सफल नहीं हा सके. घटना के बाद ही बस टर्मिनस में कर्तव्यरत टाइम कीपर पुचकी दास नामक युवक और दो अन्य व्यक्तियों ने मोटरबाइक से छिनताईबाजों का पीछा किया.
लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा सका. हालांकि पकड़ने की कोशिश में पुचकी दास के हाथ में एक अपराधी का जूता उसके हाथ में आ गया. बदमाश शहर के 15 नंबर वार्ड अंतर्गत गोविंदपल्ली इलाका होते हुए चंपत हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola