कालिम्पोंग : आगामी चुनाव को केंद्रित कर कालिम्पोंग में बूथ कमिटी गठित करेगा हिल तृणमूल
Updated at : 20 Dec 2018 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

हिल टीएमसी अध्यक्ष ने किया जिलास्तरीय बैठक हाई कमान से निर्देश के बाद सक्रिय हुआ तृणमूल चुने गये संयोजक प्रत्येक बूथ पर 25 लोगों की बनायेंगे समिति कालिम्पोंग : आगामी चुनाव को केंद्रीत कर हिल टीएमसी भी सक्रिय होता दिख रहा है. पार्टी के द्वारा पहाड़ में अब हर स्तर पर बूथ कमिटी बनाने का […]
विज्ञापन
- हिल टीएमसी अध्यक्ष ने किया जिलास्तरीय बैठक
- हाई कमान से निर्देश के बाद सक्रिय हुआ तृणमूल
- चुने गये संयोजक प्रत्येक बूथ पर 25 लोगों की बनायेंगे समिति
कालिम्पोंग : आगामी चुनाव को केंद्रीत कर हिल टीएमसी भी सक्रिय होता दिख रहा है. पार्टी के द्वारा पहाड़ में अब हर स्तर पर बूथ कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया है. बुधवार को कालिम्पोंग में हिल टीएमसी अध्यक्ष एलबी राई की उपस्थिति में कालिम्पोंग जिलास्तरीय बैठक टाशिदिंग टूरिस्ट लॉज परिसर में आयोजित हुआ.
टीएमसी अध्यक्ष एलबी राई की अध्यक्षता में सम्पन उक्त बैठक में कालिम्पोंग जिला टीएमसी प्रभारी सतीश थिंग, छेवांग भूटिया, पार्षद भीम अग्रवाल, टाउन संयोजक सुमन गुरुंग, लवण सुब्बा आदि की उपस्थिति देखी गयी.
कार्यक्रम में टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष एलबी राई ने बूथ स्तरीय समिति के लिए काम करने का आदेश दिया. टीएमसी हाई कमान का आदेश आने के बाद से ही कार्य में जुटने हेतु हिल टीएमसी अध्यक्ष द्वारा विभिन्न इलाकों का दौरा किया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज कालिम्पोंग नगरपालिका, खंड एक, अलगड़ा खंड एवं गोरुबथान खंड के लिए चुने गये संयोजक गुरुवार से मैदान में उतरकर प्रत्येक बूथ पर 25 लोगों की समिति बनायेंगे. श्री राई ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभा में सांगठनिक बातों एवं बूथ समिति का गठन करने पर चर्चा किया गया.
उन्होंने कहा कि पार्टी का बूथ कमिटी नहीं था, परंतु संगठन को मजबूत करने हेतु अब हाई कमान के निर्देश पर कमिटी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया चुनावी कसरत नहीं है. वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में इस बार सांसद भूमि पुत्र उम्मीदवार होने की चर्चा पर राई ने कहा कि उम्मीदवार जो भी हो हमें विकास करने वाला चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




