सिलीगुड़ी : गायब हुए करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

Updated at : 07 Oct 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : गायब हुए करोड़ों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

ड्राइवर और खलासी का भी कोई अता-पता नहीं जीपीएस सिस्टम से ठोस सुराग मिलने का दावा सिलीगुड़ी/मुजफ्फरपुर : हैदराबाद से सिलीगुड़ी आ रहा एक कंटेनर रास्ते में ही हवा हो गया. आश्चर्यजन इस घटना से हैदराबाद तथा सिलीगुड़ी के व्यापारी परेशान हैं. कंटेनर को ढूंढ़ निकालने के लिए सिलीगुड़ी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने माटीगाड़ा […]

विज्ञापन

ड्राइवर और खलासी का भी कोई अता-पता नहीं

जीपीएस सिस्टम से ठोस सुराग मिलने का दावा

सिलीगुड़ी/मुजफ्फरपुर : हैदराबाद से सिलीगुड़ी आ रहा एक कंटेनर रास्ते में ही हवा हो गया. आश्चर्यजन इस घटना से हैदराबाद तथा सिलीगुड़ी के व्यापारी परेशान हैं.

कंटेनर को ढूंढ़ निकालने के लिए सिलीगुड़ी के एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज करायी है. माटीगाड़ा थाना पुलिस कंटेनर के तलाश में पड़ोसी राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर तक पहुंच चुकी है. लेकिन अबतक कंटेनर का कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है. हांलाकि कंटेनर को ढूंढ़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले हैदराबाद से इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट्स से लदा एक कंटेनर सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुआ था. हैदराबाद के गोदाम से निकलने के कुछ देर बाद ही चालक के साथ संपर्क टूट गया. घटना की जानकारी मिलते ही सिलीगुड़ी के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ने भी चालक से संपर्क साधा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.

इसके बाद व्यवसायी ने फौरन माटीगाड़ा थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया और मामले की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने कंटेनर में लगे जीपीएस को राडार लेकर उसकी तलाश शुरू की. जीपीएस ट्रैकिंग कर माटीगाड़ा थाना पुलिस पड़ोसी राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची है. हांलाकि अबतक ट्रक का कोई सुराग नहीं मिला है. माटीगाड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दस दिनों से माटीगाड़ा थाने की टीम ट्रक को तलाश रही है.

ट्रक में करोड़ो के इलेक्ट्रोनिक सामान हैं. कंटेनर के साथ चालक व खलासी का भी कुछ पता नहीं है. हाल ही में पुलिस टीम मुजफ्फरपुर गयी थी. लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. टीम के लौटते ही फिर एक गुप्त जानकारी मिली है. उसी जानकारी के आधार पर पिछले दो दिनों से मुजफ्फरपुर में कंटेनर की तलाश माटीगाड़ा थाना पुलिस कर रही है.

वहीं मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने चंद्रलोक चौक इलाके में देर शाम तक छापेमारी की. लेकिन,पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग पायी है. बल्कि पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola