शहर में सद्भावना और श्रद्धा से याद किये गए बापू, मैराथन दौड़ समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2018 1:32 AM

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पूरे भारत के साथ शहर सिलीगुड़ी में भी महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के बीच याद किया गया. इस उपलक्ष पर कहीं लोगों के बीच खाने पीने के समान बांटे गए तो कहीं मैराथन रेस का का आयोजन किया. कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान पर साफ-सफाई भी की […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पूरे भारत के साथ शहर सिलीगुड़ी में भी महात्मा गांधी को उनकी 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के बीच याद किया गया. इस उपलक्ष पर कहीं लोगों के बीच खाने पीने के समान बांटे गए तो कहीं मैराथन रेस का का आयोजन किया. कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान पर साफ-सफाई भी की गयी. गांधी जयंती पर आज सभी सरकारी तथा गैरसरकारी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी रही.
सभी बैंक भी बंद थे.
गांधी जयंती पर मंगलवार सुबह सूर्यसेन कॉलेज महाविद्यालय तथा पश्चिम बंगाल पर्यटन विभाग के संयुक्त पहल पर कन्याश्री मिनी मैराथन का आयोजन किया गया था. जिसका उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने किया. उस मिनी मैराथन में सिलीगुड़ी तथा उसके आसपास के इलाकों से लगभग हजारों कन्याश्री किशोरियों ने हिस्सा लिया. मैराथन रेस वेनस मोड़ से शुरु होकर एनटीएस मोड़ होते हुए सूर्यसेन कॉलेज प्रांगण में जाकर समाप्त घोषित हुयी.
मैराथन के अंत में 10 कन्याश्री किशोरियों को चुना गया. जिसमें हाथीघीसा हाई स्कूल की अनिशा मुंडा, उसी स्कूल की संजीता ओरांव, सिलीगुड़ी कॉलेज की रेखा सरकार, सिलीगुड़ी शिवमंगल मेमोरियल हिन्दी हाई स्कूल की दिपाली सिंह, बाल्मिकी विद्यापीठ की ओर से पायल दे, बानीमंदिर हाई स्कूल की ओर से कनिका दत्ता, उसी विद्यालय की चुमकी प्रधान, एसी कॉलेज की ओर से सोनिया राई, सिलीगुड़ी महिला कॉलेज की जयश्री राय, लाल बहादुर हाई स्कूल की छात्रा सीमा साहनी को चुना गया. जहां राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव विजयी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया.
गांधी जयंती के उपलक्ष में भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला कमेटी की ओर से सिलीगुड़ी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया. भाजपा कर्मियों ने हाथों में झाडू लेकर कर जिला अस्पलाल में सफाई की. कार्यक्रम में भाजपा के पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी के महासचिव राजू बनर्जी के साथ सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला के अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी ,राज भट्टाचार्य, बापी पाल व अन्य उपस्थित थे.
वहीं दार्जिलिंग जिला कांग्रेस की ओर से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महात्मा गांधी को याद किया गया. पार्टी के जिला कार्यालय विधान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के तमाम नेता कर्मियों ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी. इसी के साथ उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला. इस अवसर पर पार्टी की ओर से जीवन मजूमदार, हाजी मुमताज हुसैन, तपन पाइन, शाहनवाज हुसैन, पिंटू साह आदि उपस्थित थे.
सिलीगुड़ी नगर निगम में भी गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ. जहां नगर निगम के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने गांधी जी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के मेयर पारिषद के सदस्य व अन्य उपस्थित थे. वहीं गांधी जयंती के उपलक्ष में आज नगर निगम में छुट्टी रही.
गांधी जयंती के अवसर पर दार्जिलिंग जिला युवा तृणमूल कांग्रेस कमेटी तथा तराई लायंस ब्लड बैंक के संयुक्त पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. जिसका उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने किया. उस कार्यक्रम में 65 यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया है.
जिसे तराई लायंस ब्लड बैंक में भेज दिया गया.
लायंस क्लब ऑफ तराई शक्ति की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष में नगर निगम के 10 नंबर वार्ड सूर्यसेन पार्क इलाके में स्कूली बच्चों तथा सफाई कर्मचारियों को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच 120 उपहार के पैकेट भेट किये गये. जिसमें अलग से 20 गिफ्ट हैंपर शामिल थे.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रवण चौधरी ने सफाई कर्मियों के कार्यों को लेकर उनकी प्रसंसा की तथा उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुजाता धिरासरिया, तराई के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, उर्जा के अध्यक्ष नवीन पारख, शक्ति की सचिव सीमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वनिता जैन,भारती बिहानी, विमल अग्रवाल, सुजीत बिहानी, गौरी शंकर अग्रवाल, संजय अग्रवाल,राजीव जैन, निरंजन धिरासरिया व लायंस क्लब ऑफ तराई शक्ति के अन्य सदस्य मौजूद थे.
राष्ट्रपिता के 150 वें जन्मजयंती पर सिनी की ओर से भी नगर निगम के 28 नंबर वार्ड में विषेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां इलाके में सफाई अभियान के साथ बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य -संगित प्रोतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
दूसरी ओर से इस दिन का पालन करने में रेलवे कर्मचारी भी किसी से कम नहीं थे. सिलीगुड़ी में एनएफ रेलवे की ओर से गांधी जयंती का पालन किया गया. जहां रेलवे कर्मचारियों द्वारा सिलीगुड़ी टाउन स्टेशन इलाके में सफाई अभियान चलाया गया. साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola