कोलकाता-गया-यंगून विमान सेवा 21 सितंबर से
Updated at : 08 Sep 2018 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : यंगून से गया होते हुए कोलकाता के लिए एयर इंडिया की विमान सेवा इसी माह से शुरू कर दी जायेगी. उम्मीद की जा रही है कि 21 सितंबर से एयर इंडिया का विमान कोलकाता से गया होते हुए यंगून के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा. कोलकाता से गया पहुंचने का समय फिलहाल […]
विज्ञापन
कोलकाता : यंगून से गया होते हुए कोलकाता के लिए एयर इंडिया की विमान सेवा इसी माह से शुरू कर दी जायेगी. उम्मीद की जा रही है कि 21 सितंबर से एयर इंडिया का विमान कोलकाता से गया होते हुए यंगून के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा. कोलकाता से गया पहुंचने का समय फिलहाल सुबह 10:30 बजे है.
एयर इंडिया का विमान हर शुक्रवार को कोलकाता से गया होते यंगून की यात्रा करेगा व हर सोमवार को यंगून से गया होते कोलकाता तक की सेवा प्रदान करेगा. यंगून से यह विमान हर सोमवार को दोपहर 12:30 गया पहुंचेगा व यहां से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा. यह सेवा आगामी मार्च तक बहाल रहेगी.
गया एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त एयर इंडिया के मैनेजर पी भट्टाचार्या ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी 21 सितंबर से कोलकाता-गया-यंगून विमान सेवा शुरू की जा रही है. इसके साथ ही शनिवार से गया एयरपोर्ट से इंटरनेशनल विमानों की आवाजाही भी शुरू हो जायेगी.
आज वियतनाम से नन शिड्यूल विमान पहुंचेगा : बोधगया में पर्यटन सीजन शुरू है व श्रीलंका के बौद्ध श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही अब अन्य बौद्ध देशों से भी श्रद्धालुओं के आने की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद की जाने लगी है. इसके मद्देनजर शनिवार को वियतनाम से नन शिड्यूल विमान बौद्ध श्रद्धालुओं को लेकर गया एयरपोर्ट पहुंच रहा है. फिलहाल हनोई से गया एयरपोर्ट के लिए सप्ताह में दो दिन विमान सेवा की इजाजत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




