हुगली : तलाक के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था पति, बुलाने गयी पत्नी को मिला कंकाल

हुगली : एक बंद पड़े मकान से गुरुवार शाम को एक फाइव स्टार होटल के शेफ का कंकाल बरामद किया गया. घटना चुचुड़ा थाना अंतर्गत खादीना मोड़ के निकट पल्ली श्री इलाके की है. मृतक का नाम कुणाल सरकार (34) है. वह पेशे से कोलकाता के एक पांच सितारा होटल के शेफ था. वह अपने […]
हुगली : एक बंद पड़े मकान से गुरुवार शाम को एक फाइव स्टार होटल के शेफ का कंकाल बरामद किया गया. घटना चुचुड़ा थाना अंतर्गत खादीना मोड़ के निकट पल्ली श्री इलाके की है. मृतक का नाम कुणाल सरकार (34) है. वह पेशे से कोलकाता के एक पांच सितारा होटल के शेफ था. वह अपने घर में अकेला ही रहा करता था. उसके शव के पास से इंजेक्शन सिरिंज बरामद हुई है.पुलिस का अनुमान है कि उसने आत्महत्या की होगी. इस नरकंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को आठ महीने बाद उसकी पत्नी देविका सरकार उसे ढूंढते हुए चुंचुड़ा स्थित मकान में पहुंची. घर में भीतर से दरवाजा लगा देखकर उसे संदेह हुआ. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर कुणाल का कंकाल पड़ा हुआ मिला.
देविका ने बताया की ताज होटल में काम करने के दौरान दोनों का संपर्क हुआ और 25 नवंबर 2012 को शादी कर ली. पांच साल तक उनका पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक चलने के बाद दोनों के बीच कलह होने लगा, जिसके कारण दोनों ने डिवोर्स के लिए अदालत में मामला किया. कोर्ट से डिवोर्स मामला के लिए तीन तारीख पड़ी, लेकिन दो तारीख में कुणाल मौजूद नहीं हुआ.
फोन से उससे संपर्क करना चाहा तो फोन बंद मिला. आखिरी तारीख आगामी 29 को है, इसलिए उसकी खोज खबर लेने वह चुंचुड़ा स्थित मकान में पहुंची तो दरवाजा बंद देख कर संदेह हुआ. पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




