मालदा : दो परिवारों के बीच विवाद में चार घायल
Updated at : 05 Sep 2018 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : घर में बछड़ा घुसने के बाद दो परिवारों के बीच हुये विवाद में चार लोग घायल हो गये. सोमवार रात यह घटना इंगलिश बाजार थाने के नरहट्टा गांव में घटी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में जहर मोमिन, हालिमा बीबी, दाउद मोमिन और शाहिबा बीबी शामिल हैं. सभी की उम्र बीस से […]
विज्ञापन
मालदा : घर में बछड़ा घुसने के बाद दो परिवारों के बीच हुये विवाद में चार लोग घायल हो गये. सोमवार रात यह घटना इंगलिश बाजार थाने के नरहट्टा गांव में घटी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में जहर मोमिन, हालिमा बीबी, दाउद मोमिन और शाहिबा बीबी शामिल हैं.
सभी की उम्र बीस से 35 साल के बीच है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जहर मोमिन, दाउद मोमिन रिश्ते में भाई हैं. आरोप है कि दाउद का एक बछड़ा जहर के घर में घुस गया. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. ईंट लगने से जहर मोमिन और दाउद का सर फट गया. रात में ही उन्हें इलाज के लिये मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




