सिलीगुड़ी में मोमो गेम का आतंक : युवती को मिला मैसेज,मचा हड़कंप
Updated at : 31 Aug 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

साइबर थाना में दर्ज करायी शिकायत सिलीगुड़ी : कर्सियांग के बाद सिलीगुड़ी में भी खतरनाक मोमो गेम के मैसेज लोगों को मिलने लगे हैं. जिसे लेकर यहां के लोगों में भी आतंक का माहैल है. एक ऐसी ही घटना नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के प्रधान मोड़ इलाके की निवासी सपना राय के साथ […]
विज्ञापन
साइबर थाना में दर्ज करायी शिकायत
सिलीगुड़ी : कर्सियांग के बाद सिलीगुड़ी में भी खतरनाक मोमो गेम के मैसेज लोगों को मिलने लगे हैं. जिसे लेकर यहां के लोगों में भी आतंक का माहैल है.
एक ऐसी ही घटना नगर निगम के 40 नंबर वार्ड के प्रधान मोड़ इलाके की निवासी सपना राय के साथ घटी है. जिसके बाद सपना ने सिलीगुड़ी साइबर थाना में मामले की शिकायत दर्ज करायी है. उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को कर्सियांग में एक किशोर के अस्वभाविक मौत की वजह मोमो गेम को बताया जा रहा है.
हांलाकि मामले की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. इधर,सिलीगुड़ी में इस गेम को लेकर मिल रहे मैसेज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराने वाली सपना राय ने बताया कि गुरुवार दोपहर को उसके व्हाटएप्स पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया.
जिसमें उसे मोमो गेम खेलने का प्रस्ताव दिया गया था. उसने बताया कि वह इस गेम के बारे में पहले से ही जागरुक थी. जिस कारण मैसेज मिलते ही उसने उस नंबर को अपने फोन पर ब्लॉक कर दिया. घटना के बाद उसने सिलीगुड़ी साइबर थाना में जाकर मामले की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




