लॉरी को ओवरटेक करने में मोटरबाइक सवार की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दस चक्का लॉरी की चपेट में आने से गयी जान रायगंज. दस चक्का लॉरी को ओवरटेक करने के दौरान एक मोटरबाइक सवार की मौत हो गयी. गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे हुए इस हादसे में विश्वनाथ सरकार (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वे इटाहार ब्लॉक के बानबोल इलाके के निवासी थे. […]
विज्ञापन
दस चक्का लॉरी की चपेट में आने से गयी जान
विज्ञापन
रायगंज. दस चक्का लॉरी को ओवरटेक करने के दौरान एक मोटरबाइक सवार की मौत हो गयी. गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे हुए इस हादसे में विश्वनाथ सरकार (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वे इटाहार ब्लॉक के बानबोल इलाके के निवासी थे. यह घटना रायगंज शहर के दुर्गापुर राजबाड़ी गेट के एनएच-34 पर घटी है. इस घटना में एक अन्य बाइक सवार को गंभीर हालत में रायगंज सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जानकारी अनुसार विश्वनाथ सरकार दस चक्का लॉरी को ओवरटेक कर निकल जाना चाहते थे. उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर लॉरी के अंदर घुस गयी जिससे उनकी मौत हो गयी. इस घटना के प्रतिवाद में और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 को जाम कर दिया. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दस चक्का लॉरी को जब्त कर लिया है जबकि लॉरी का चालक फरार है. पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क पर यातायात स्वाभाविक किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन