बंगाल की 3 बच्चियों की दिल्ली में भूख से मौत

Updated at : 26 Jul 2018 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की 3 बच्चियों की दिल्ली में भूख से मौत

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मंडावली में तीन मासूम बच्चियों की मौत भूख की वजह से हो गयी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि इन बच्चियों के पेट में एक दाना भी नहीं था और उन्हें काफी समय से पौष्टिक खाना नहीं मिला था, जिससे वे काफी कमजोर हो गयी थीं. मंगलवार […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मंडावली में तीन मासूम बच्चियों की मौत भूख की वजह से हो गयी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि इन बच्चियों के पेट में एक दाना भी नहीं था और उन्हें काफी समय से पौष्टिक खाना नहीं मिला था, जिससे वे काफी कमजोर हो गयी थीं. मंगलवार की सुबह घर से ये तीनों बच्चियां बेसुध मिली थीं. पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इनका पिता उस दिन से ही गायब है और मां मानसिक तौर पर कमजोर होने की वजह से कुछ साफ जानकारी नहीं दे पा रही है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन बच्चियों की मौत एक ही रात में हुई या अलग-अलग समय पर हुई है. इन बच्चियों मानसी (8 साल), शिखा (4 साल) और पारुल (2 साल) का बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया था. मंगलवार को हुए पहले पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि बच्चियों ने कई दिन से कुछ भी नहीं खाया था, ऐसे में डॉक्टरों ने उनकी मौत भूख से होने की आशंका जाहिर की है.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- कई दिनों से बच्चियों ने कुछ नहीं खाया था
पड़ोसियों ने पहुंचाया था अस्पताल
मेडिकल बोर्ड ने जहर, चोट या हत्या जैसी आशंका को अभी खारिज किया है. पैनल के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट दो-तीन दिन में आयेगी. विसरा भी जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है. बुधवार की शाम तीनों बच्चियों के शव मां के हवाले कर दिये गये. पड़ोसियों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया. डीसीपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों का पिता मंगल गायब है और उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है. मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली ये बच्चियां परिवार के साथ मंडावली गांव स्थित इकबाल का गैराज मदरसे वाली गली में रहती थीं.
घटना के बाद से पिता गायब
पड़ोसियों ने बताया कि उनका पिता सोमवार रात अपने घर पर था और काम की तलाश में अगले दिन सुबह कहीं चला गया था. सुबह 11:30 बजे जब मंगल का दोस्त जब उसके घर पहुंचा तो उसने देखा कि तीनों बच्चियां बेसुध पड़ी थीं और मां वीना घर पर ही थी. ये हालात देखकर दोस्त ने और पड़ोसियों को बुलाया और वे लोग बच्चियों को मयूर विहार फेज 2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola