अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Updated at : 24 Jul 2018 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात शव मिलने से सनसनी

सिलीगुड़ी : एक अज्ञात शव बरामदगी को लेकर चंपासरी मोड़ इलाके में हलचल मच गया. इलाके के लोगों के अनुसार वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से उस इलाके में भीख मांग कर जीवन गुजार रहा था. घटना के बाद प्रधान नगर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : एक अज्ञात शव बरामदगी को लेकर चंपासरी मोड़ इलाके में हलचल मच गया. इलाके के लोगों के अनुसार वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से उस इलाके में भीख मांग कर जीवन गुजार रहा था. घटना के बाद प्रधान नगर थाने की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल भेज दिया.
सोमवार सुबह शव को सबसे पहले इलाके के लोगों ने ही एक दुकान के सामने पड़ा देखा. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से उस इलाके में देखा जा रहा था. इसके अलावा वह भीख मांगने का काम करता था. जिसके बाद घटना की सूचना प्रधान नगर थाना पुलिस को दी गयी.
पता चलते ही प्रधान नगर थाना पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को वहां से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. उसका उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास बताया गया है. प्रधान नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola