सिलीगुड़ी से तीन बदमाश पकड़ाए

Published at :24 Jul 2018 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी से तीन बदमाश पकड़ाए

सिलीगुड़ी : पॉकेटमारी, छिनताई व चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को भारी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप आदि मिले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद किसीमुद्दीन(21), विशाल खरिया(28) व शेखर थापा (20) शामिल है. तीनों आरोपियों को सोमवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया गया. पुलिस मोबाइल […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी : पॉकेटमारी, छिनताई व चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को भारी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप आदि मिले हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद किसीमुद्दीन(21), विशाल खरिया(28) व शेखर थापा (20) शामिल है. तीनों आरोपियों को सोमवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश किया गया. पुलिस मोबाइल व लैपटॉप मालिकों को तलाशने में जुटी है.
सिलीगुड़ी सहित आस-पास के इलाकों में चोरी, छिनताई की कई घटनाएं पुलिस थानों में दर्ज है. प्रधान नगर थाने में दर्ज एक मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने रविवार को शहर के दार्जिलिंग मोड़ निवासी आरोपी मोहम्मद किसीमुद्दीन के घर पर छापा मारकर काफी मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा, टैबलेट जब्त किया. इसके बाद जाल बिछाकर इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनों सालबाड़ी, सुकना, खपरैल आदि इलाकों में हाथ मारते थे. इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. आरोपियों में शामिल विशाल खरिया माटिगाड़ा थाना अंतर्गत खपरैल व शेखर थापा दार्जिलिंग के सुकियापोखरी थाना इलाके का निवासी है. इन तीनों को सोमवार सिलीगुड़ी एसीजेएम अदालत में पेश कर दिया है. अदालत ने सभी को जेल हिफाजत में भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola