जेल के शौचालय में खून से लथपथ मिला बंदी
Updated at : 01 Jul 2018 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी केन्द्रीय कारागार के शौचालय से एक विचाराधीन बंदी शौचालय से खून से लथपथ हालत में निकाला गया. जानकारी के अनुसार डकैती के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार राय उर्फ राजकुमार विश्वास है. जिला प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह घटना आत्महत्या की कोशिश का है या […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी केन्द्रीय कारागार के शौचालय से एक विचाराधीन बंदी शौचालय से खून से लथपथ हालत में निकाला गया. जानकारी के अनुसार डकैती के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार राय उर्फ राजकुमार विश्वास है. जिला प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह घटना आत्महत्या की कोशिश का है या कोई सामान्य दुर्घटना.
शनिवार को जख्मी बंदी को पहले जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया.केन्द्रीय कारागार के सूत्र के अनुसार, बंदी के गले पर गंभीर घाव के निशान हैं. बंदी किसी नशे का आदी है कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है. अगर उसने आत्महत्या की कोशिश की है, तो हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा.
यह भी एक सवाल बना हुआ है. जेलर राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार बंदी वार्ड के भीतर गिर गया था, जिससे वह जख्मी हुआ है. उसने आत्महत्या की कोई कोशिश नहीं की है. फिलहाल उसका इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




