बच्चे के गले में फंसा पांच रुपये का सिक्का
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बालुरघाट : ढाई के बच्चे के गले में पांच रुपए का सिक्का फंस गया. घटना से दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन ब्लॉक अंतर्गत मालंच ग्राम पंचायत के अभिरामपुर इलाके में हलचल मच गया. मंगलवार को खेलते खेलते सोमजीत मार्डी नामक वह बच्चा सिक्के को निगल गया. मामले पर परिवार के लोगों की नजर पड़ते ही […]
विज्ञापन
बालुरघाट : ढाई के बच्चे के गले में पांच रुपए का सिक्का फंस गया. घटना से दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन ब्लॉक अंतर्गत मालंच ग्राम पंचायत के अभिरामपुर इलाके में हलचल मच गया. मंगलवार को खेलते खेलते सोमजीत मार्डी नामक वह बच्चा सिक्के को निगल गया. मामले पर परिवार के लोगों की नजर पड़ते ही उसे तपन ग्रामीण अस्पताल में ले जाया गया.
वहां से उसे बालुरघाट अस्पताल में भेजा गया. इसके बाद बच्चे को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया गया. वहीं मंगलवार रात को चिकित्सकों ने बच्चे के गले से सिक्का निकाल दिया. मामले पर सोमजीत के पिता शुनिराम मार्डी ने कहा कि खेलते खेलते उसके बच्चे ने सिक्का निगल लिया था. मालदा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने सिक्का निकाला. फिलहाल व बिल्कुल स्वस्थ्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










