उत्तर बंग मारवाड़ी भवन का नाम बदला, अब उत्तर बंगाल मारवाड़ी पैलेस होगा परिचय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jun 2018 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष किशन कुमार बापोरिया ने बताया कि 26 जनवरी 2006 को इसका उद्घाटन किया गया था. इसके बाद से ही संस्था आये दिन विभिन्न प्रकार के समाज सेवा से जुड़े कार्यों को करते आ रही है. वर्तमान में उत्तर बंगाल सेवा ट्रस्ट के 300 ट्रस्टी है. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए संस्था के अध्यक्ष किशन कुमार बापोरिया ने बताया कि 26 जनवरी 2006 को इसका उद्घाटन किया गया था. इसके बाद से ही संस्था आये दिन विभिन्न प्रकार के समाज सेवा से जुड़े कार्यों को करते आ रही है. वर्तमान में उत्तर बंगाल सेवा ट्रस्ट के 300 ट्रस्टी है. उन्होंने कहा कि उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है. इसके साथ ही सिलीगुड़ी का उत्तर बंग मारवाड़ी पैलस ही ऐसा स्थान है,जहां गैस सप्लाई पाइप के माध्यम से होता है.
श्री बापोरिया ने कहा कि उत्तर बंग मारवाड़ी ट्रस्ट हर वक्त समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहती है. जिसके माद्देनजर अगर कोई शादी-विवाह करने में असमर्थ है तो ट्रस्ट उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराती है. लोगों के सुझाव तथा ट्रस्टियों से विचार-विमर्श के बाद ही उत्तर बंग मारवाड़ी भवन का नाम बदल कर उत्तर बंग मारवाड़ी पैलेस किया गया है.संवाददाता सम्मेलन में संस्था के कोषाध्यक्ष भवर लाल जैन, सचिव हनुमान डालमिया, पूर्व सचिव ओम प्रकाश जैन के साथ रतन कुमार गोयल, सुभाष गोयल व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










