बंगाल के स्वनिर्भर समूहों के कामकाज को मिली सराहना

Published at :16 Jun 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल के स्वनिर्भर समूहों के कामकाज को मिली सराहना

महाराष्ट्र से आये प्रतिनिधियों ने परियोजनाओं का लिया जायजा मालदा : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को विरोधी भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की सरकार के प्रतिनिधिदल से मनरेगा योजना को सराहना मिली है. इस तरह से कहा जाये तो बंगाल की स्वनिर्भर दल की महिलाओं द्वारा शुरु की […]

विज्ञापन
महाराष्ट्र से आये प्रतिनिधियों ने परियोजनाओं का लिया जायजा
मालदा : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को विरोधी भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की सरकार के प्रतिनिधिदल से मनरेगा योजना को सराहना मिली है. इस तरह से कहा जाये तो बंगाल की स्वनिर्भर दल की महिलाओं द्वारा शुरु की गयी विभिन्न परियाजनाएं मॉडेल के रुप में मान्यता हासिल कर रही हैं.
मनरेगा के आयुक्त एएसआर नायक के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिदल ने शुक्रवार को उत्तर बंगाल के मालदा और दक्षिण बंगाल के कई जिला का दौरा किया है. प्रतिनिधिदल ने वहां की महिलाओं द्वारा मनरेगा योजना के तहत शुरु की गयी परियोजनाओं की प्रशंसा की है. उल्लेखनीय है कि इन समूहों की महिलाएं सहज एवं सरल पद्धति से कृषि, फ्लाई एश (हल्की राख) से ईंट निर्माण और मछली पालन का निरीक्षण किया. इन परियोजनाओं के जरिये बंगाल की हजारों ग्रामीण महिलाएं स्वनिर्भर बन रही हैं.
जानकारी अनुसार प्रतिनिधिदल बीते 13 जून को महाराष्ट्र से मालदा आया था. 14 जून को उन्होंने जिले की विभिन्न मनरेगा परियोजनाओं का परिदर्शन कर उनका जायजा लिया. प्रतिनिधिदल के साथ थे मनरेगा के मालदा जिला प्रभारी अधिकारी सुकांत साहा. उन्होंने इंगलिशबाजार ब्लॉक के नरहाट्टा ग्राम पंचायत इलाके में फ्लाई एश से ईंट तैयार कर रही हैं.
यह परियोजना संबंधित ब्लॉक के बीडीओ देवर्षि मुखर्जी की पहल पर शुरु की गयी. इसके लिये कुल 31 लाख 17 हजार 86 रुपए की लागत आयी है. महिलाएं प्रतिदिन औसतन दो हजार ईंट तैयार करती हैं. इसके अलावा इंगलिशबाजार ब्लॉक के सागरदिघी इलाके में मछली पालन और ईको-टूरिज्म पार्क के निर्माण में भी महिलाएं हाथ बंटा रही हैं.
राज्य के वित्त आयोग के समन्वय से मछली पालन, पर्यटन, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा ये परियोजनाएं चलायी जा रही हैं.एएसआर नायक ने बताया कि बंगाल की महिला स्वनिर्भर दलों की महिलाओं के काम देखकर एक नया अनुभव हुआ. जिला प्रशासन के साथ बैठक कर इन परियोजनाओं की पूरी जानकारी ली है. वे इन परियोजनाओं को मॉडेल के बतौर ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola