पेड़ काटने को लेकर कूचबिहार शहर में मचा बबाल

Published at :11 Jun 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ काटने को लेकर कूचबिहार शहर में मचा बबाल

मौके पर पहुंचे नगरपालिका, बिजली विभाग व पुलिस अधिकारी कूचबिहार. कूचबिहार के बीएस रोड इलाके में रविवार की सुबह 25 साल पुराने पेड़ों को काटने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. बिना अनुमति के पेड़ व दो बड़ी-बड़ी शाखाओं को काटने के बाद बिजली का तार टूट गया. इसके बाद इलाकावासियों का गुस्सा फूट पड़ा. […]

विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नगरपालिका, बिजली विभाग व पुलिस अधिकारी
कूचबिहार. कूचबिहार के बीएस रोड इलाके में रविवार की सुबह 25 साल पुराने पेड़ों को काटने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया. बिना अनुमति के पेड़ व दो बड़ी-बड़ी शाखाओं को काटने के बाद बिजली का तार टूट गया.
इसके बाद इलाकावासियों का गुस्सा फूट पड़ा. इलाकावासियों ने काम बंद कराकर घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएस रोड इलाके में कुछ लोग पेड़ की छंटाई के नाम पर पूरे पेड़ को काट रहे थे. इस दौरान उनलोगों ने दो बड़े-बड़े शाखाओं को काट दिया. पेड़ की शाखा गिरने से बिजली के तार टूट गये व इलाके की बिजली गुल हो गयी.
इसपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इलाकावासियों ने पेड़ काटने वालों से पूछा तो वह कुछ सही जबाव नहीं दे सका व न ही तो कोई वर्क ऑर्डर दिखाया. काट रहे कर्मियों ने बताया कि उन्हें पीडब्लूडी के लोगों ने भेजा है. घटना की सूचना पाकर कूचबिहार नगरपालिका के चेयरमैन भूषण सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि नगरपालिका से पेड़ काटने की कोई इजाजत नहीं दी गयी है. बिजली विभाग से भी आदेश नहीं लिया गया है.
चेयरमैन ने मामले की छानबीन का आश्वासन दिया है. गुस्साये लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. बिजली विभाग के लोग भी पहुंचे. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है.
पर्यावरणप्रेमी ऋ षीकल्प पाल ने बताया कि इस पेड़ को काटने के पीछे दूसरी कहानी है. एक गैरसरकारी गाड़ी के शोरुम को इस पेड़ से समस्या हो रही है.
उसी की योजना से पेड़ को काटने की कोशिश की जा रही है. इलाकावासियों ने प्रशासन से पेड़ के काटे गये शाखाओं को ले जाने नहीं दिया. उनलोगों ने बताया कि इन लॉगों को बेचकर इलाके में नये पौधे लगाये जायेंगे. पुलिस ने मामले की छानबीन का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola