रिया मर गयी और खुलेआम घूम रहा है राजा

सिलीगुड़ी :एक बेबस पिता ने पुलिस प्रशासन से अपने बेटी के हत्यारे को सजा दिलाने की गुहार लगायी है. उल्लेखनीय है कि बीते महीने के 21 जनवरी को प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चंपासारी इलाके की निवासी रिया लाहा नामक एक युवती का उसके घर से फांसी से लटकता शव बरामद हुआ था. इस घटना […]
सिलीगुड़ी :एक बेबस पिता ने पुलिस प्रशासन से अपने बेटी के हत्यारे को सजा दिलाने की गुहार लगायी है. उल्लेखनीय है कि बीते महीने के 21 जनवरी को प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चंपासारी इलाके की निवासी रिया लाहा नामक एक युवती का उसके घर से फांसी से लटकता शव बरामद हुआ था. इस घटना के बाद मृतका के पिता प्रदीप लाहा ने अपनी बेटी के प्रेमी प्रशांत घोष उर्फ राजा नामक एक युवक के खिलाफ प्रधाननगर थाने में हत्या का मामला दायर कराया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आजतक हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार नहीं किया है. वह अपनी मृत बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. पुलिस अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










