नेउरा वैली में फिर कैद हुई बाघ की तस्वीर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

वन विभाग के कैमरों में तीन जगहों पर दिखा वहां जाने पर बाघ के पैर के निशान भी मिले जलपाईगुड़ी : नेउरा वैली के जंगल में फिर से बाघ देखने को मिला है. समुद्र तल से साढ़े सात हजार फुट की ऊंचाई में गत 24 घंटे में 14 फेरी सहित तीन जगहों में वन विभाग […]
विज्ञापन
वन विभाग के कैमरों में तीन जगहों पर दिखा
वहां जाने पर बाघ के पैर के निशान भी मिले
जलपाईगुड़ी : नेउरा वैली के जंगल में फिर से बाघ देखने को मिला है. समुद्र तल से साढ़े सात हजार फुट की ऊंचाई में गत 24 घंटे में 14 फेरी सहित तीन जगहों में वन विभाग के ट्रैप कैमरे में रॉयल बंगाल टाइगर (बाघ) को कैद किया गया.
पिछले वर्ष जनवरी में वहां पहली बार बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद की गयी थी. इसके बाद ही सरकारी तौर पर बाघ के अस्तित्व के प्रमाण के लिए वन विभाग ने ट्रैप कैमरा लगाया. जिसमें पिछले वर्ष रॉयल बंगाल टाइगर नजर आया.
इस वर्ष नये सिरे से और 15 कैमरे लगाये गये. साल के शुरू में फिर से बाघ देखा गया है, यह सूचना मिलने पर गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे. वहां बाघ के पैर के निशान भी मिले हैं.
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 19 जनवरी को पेशे से वाहन चालक अनमोल छेत्री ने रास्ते से गुजरते हुए एक बाघ की तस्वीर ली. इसके बाद नेउरा वैली नेशनल पार्क में हंगामा मच गया.
इसके बाद 20 जनवरी को गोरूमारा वन्यप्राणी विभाग ने नेउरा में चार वीडियो ट्रैप कैमरे लगाये. इस कैमरे में पिछले वर्ष 15 फरवरी को एक बाघ की तस्वीर सामने आयी थी. पुन: कैमरे में 27 फरवरी को बाघ की दूसरी तस्वीर सामने आयी थी. लेकिन पिछले वर्ष 24 मार्च को एक कैमरे की चोरी हो गयी. अब नये साल में पुन: बाघ की तस्वीर कैमरे में कैद होने से उत्साह है. नेउरा वैली राज्य का वर्जिन फॉरेस्ट है. यहां पर्यटकों को भीतर जाने की अनुमति नहीं है. इस राष्ट्रीय उद्यान दुर्गम पहाड़ियों में स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










