निगमकर्मियों ने सौरभ के घर के आसपास का किया निरीक्षण, कहा सफाई करायें वरना थमा देंगे नोटिस

Published at :24 Nov 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
निगमकर्मियों ने सौरभ के घर के आसपास का किया निरीक्षण, कहा सफाई करायें वरना थमा देंगे नोटिस

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा सलामी बल्लेबाज सौरभ गांगुली को कोलकाता नगर निगम नोटिस भेज सकता है. उनके आवास परिसर में फैले गंदगी को लेकर कोलकाता नगर निगम का हेल्थ विभाग क्षुब्ध है. उनके घर के बाहर ग्राउंड परिसर की सफाई नहीं होने पर सौरभ को निगम नोटिस थमा सकता है. यह […]

विज्ञापन

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा सलामी बल्लेबाज सौरभ गांगुली को कोलकाता नगर निगम नोटिस भेज सकता है. उनके आवास परिसर में फैले गंदगी को लेकर कोलकाता नगर निगम का हेल्थ विभाग क्षुब्ध है. उनके घर के बाहर ग्राउंड परिसर की सफाई नहीं होने पर सौरभ को निगम नोटिस थमा सकता है.

यह जानकारी निगम के मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ्य) अतिन घोष ने दी. गुरुवार को उन्होंने निगम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि सौरभ के घर के बाहर के ग्राउंड परिसर तथा इसके बाहर काफी गंदगी फैली हुई है. प्लास्टिक के कप, प्लास्टिक के बोतल पड़े हुए थे. इधर-उधर पानी जमा होने के कारण डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा पनप सकता है.

उन्होंने बताया कि सौरभ का घर बेहला स्थित 123 नंबर वार्ड में है. उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को निगम कर्मियों ने उनके आवास परिसर का दौरा किया था. उस दौरान भी हमें गंदगी देखने को मिला था. गुरुवार को स्थानीय पार्षद सुदीप पोल्ले के नेतृत्व में निगम की एक टीम ने दोबारा निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि निगम की टीम के सदस्यों ने सौरभ गांगुली से बात की है और साफ-सफाई पर ध्यान रखने को कहा है. श्री घोष ने कहा कि दोबारा दौरा किये जाने व गंदगी पाये जाने पर उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है.

स्नेहाशीष गांगुली की हालत स्थिर : इधर सौरभ गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली डेंगू की चपेट में आकर मिंटो पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्साधीन है. गुरुवार को उनके रक्त के प्लेटलेट में कमी आयी है. गत बुधवार को 1.68 लाख प्लेटलेट्स की संख्या थी, जो घटकर 1.5 लाख हो गया है. उनकी चिकित्सा डॉ तपन सरकार और डॉ अमिताभ नंदी के नेतृत्व में हो रही है. अस्पताल प्रबंधन ने उनकी हालत स्थिर बतायी है. उधर स्नेहाशीष के डेंगू की चपेट में आने के बाद उनके छोटे भाई सौरभ गांगुली के आवास का निरीक्षण किया. हालांकि स्नेहाशीष गांगुली इकबालपुर इलाके में रहते हैं. अतिन घोष ने अनुसार सौरभ के भाई भुवनेश्वर गये थे. बुखार से पीड़ित होकर वह कोलकाता वापस लौटे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola