अब केवल केंद्र सरकार से होगी बात : विनय

Published at :21 Nov 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
अब केवल केंद्र सरकार से होगी बात : विनय

जनता ने विमल गुरुंग व रोशन गिरि को नकारा दार्जिलिंग : जनता ने विमल गुरुंग और रोशन गिरि को नकार दिया है. इसलिए अब जो भी बात होगी वह केंद्र सरकार से हमारी होगी. रविवार को उक्त मंतव्य जीटीए के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन विनय तमांग ने कही है. पत्रकारों के साथ विशेष बातचीत में […]

विज्ञापन

जनता ने विमल गुरुंग व रोशन गिरि को नकारा

दार्जिलिंग : जनता ने विमल गुरुंग और रोशन गिरि को नकार दिया है. इसलिए अब जो भी बात होगी वह केंद्र सरकार से हमारी होगी. रविवार को उक्त मंतव्य जीटीए के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन विनय तमांग ने कही है. पत्रकारों के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने आज की जनसभा को सौ प्रतिशत सफल बताते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से विमल गुरंग ने आज की जनसभा को नकारने और काला दिवस के रुप में पालन करने का आह्वान किया था. लेकिन जनता ने उनके आह्वान को तवज्जो नहीं दिया. उसने भारी संख्या में उपस्थित होकर विमल और रोशन को नकार दिया है. विनय तमांग ने कहा कि दार्जिलिंग के संदर्भ में केन्द्र सरकार को जो भी बात करनी होगी वह हम लोगों के साथ होगी.
विनय तमांग ने यह भी कहा कि सोमवार को गोजमुमो की केन्द्रीय कमेटी की बैठक होगी जिसमें पार्टी की भावी रणनीति पर चर्चा की जायेगी. 21 नवंबर की बैठक में उनके अलावा अनित थापा, विधायक रोहित शर्मा, विधायक अमर सिंह राई, सन्चवीर सुब्बा, छिरिंग दाहाल हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola