कोलकाता नगर निगम: वामपंथी पार्षदों ने मेयर के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, नारद कांड में मेयर का इस्तीफा मांगा

Updated at :13 Jul 2017 10:45 AM
विज्ञापन
कोलकाता नगर निगम: वामपंथी पार्षदों ने मेयर के दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, नारद कांड में मेयर का इस्तीफा मांगा

कोलकाता : नारद मामले की सीबीआइ जांच जारी है. तृणमूल के कई वरिष्ठ नेताआें के खिलाफ जांच चल रही है. कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी का नाम भी नारद मामले के आरोपियों में शामिल है. मेयर के इस्तीफे की मांग पर वामपंथी दलों के पार्षदों ने कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया. बुधवार को […]

विज्ञापन
कोलकाता : नारद मामले की सीबीआइ जांच जारी है. तृणमूल के कई वरिष्ठ नेताआें के खिलाफ जांच चल रही है. कोलकाता के मेयर शोभन चटर्जी का नाम भी नारद मामले के आरोपियों में शामिल है.

मेयर के इस्तीफे की मांग पर वामपंथी दलों के पार्षदों ने कोलकाता नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया. बुधवार को कोलकाता नगर निगम के मासिक अधिवेशन आरंभ होने से ठीक पहले वामपंथी पार्षदों ने मेयर के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया आैर उनके इस्तीफे की मांग की. वाम पार्षदों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए तृणमूल पार्षद भी मैदान में उतर गये आैर उन्होंने भी प्रदर्शन किया.

इस मौके पर मेयर शोभन चटर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन निगम के मासिक अधिवेशन में काफी अहम मुद्दों पर चर्चा होती है, इसलिए अगर वह इस मौके पर यह प्रदर्शन नहीं करते तो बेहतर होता, लेकिन यह उनकी मरजी पर निर्भर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola