गोरखालैंड को लेकर अब वामपंथियों ने निकाली शांति रैली, गोरखालैंड नहीं, पहाड़ पर स्वायत्त शासन का दिया नारा

सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में जारी गोरखालैंड आंदोलन को लेकर तृणमूल कांग्रेस (तृकां) की ज्वाइंट फोरम फॉर पिस एंड यूनिटी नामक संगठन के बाद अब वामपंथी एकजूट हुए और सिलीगुड़ी में विशाल शांति रैली निकाली. सिलीगुड़ी के माकपा विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य, वरिष्ठ नेता जीवेश सरकार, राज्यसभा के पूर्व माकपा सांसद समन पाठक उर्फ […]
सिलीगुड़ी. दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में जारी गोरखालैंड आंदोलन को लेकर तृणमूल कांग्रेस (तृकां) की ज्वाइंट फोरम फॉर पिस एंड यूनिटी नामक संगठन के बाद अब वामपंथी एकजूट हुए और सिलीगुड़ी में विशाल शांति रैली निकाली.
साथ ही हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब, एक दिन…जैसे देशभक्ति गानों और ‘विभाजन नय, लाठी-गुली-प्राणहानि नय, दार्जिलिंग चायी, शांति-संप्रति व उन्नयन, चायी राज्येर मोदेयी आंचलिक स्वायत्त शासन, चायी पहाड़ व समतले मानुषेर एक’ जैसे स्लोगनों के मार्फत पहाड़-समतल पर अमन चैन का पैगाम दिया. इस दौरान पूरा शहर लाल पताकों से पट गया और पूरा शहर लालेलाल हो गया. साथ ही शांति-सुरक्षा के मद्दनजर आज भी पुलिस प्रशासन की ओर से एयरव्यू मोड़ के साथ-साथ पूरे शहर में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










