खाद्य सामग्री आपूर्ति रोकने पर कोई फैसला नहीं : एसएमए

सिलीगुड़ी: पहाड़ पर जारी गोरखालैंड आंदोलन के मद्देनजर प्रभात खबर ने तीन जुलाई यानी सोमवार को पहाड़ पर खाद्य सामग्री आपूर्ति न करने का जय बांग्ला का फरमान शीर्षक खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया. इस खबर के बाद उत्तर बंगाल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी सिलीगुड़ी के नयाबाजार के गल्ला कारोबारियों के बीच […]
सिलीगुड़ी: पहाड़ पर जारी गोरखालैंड आंदोलन के मद्देनजर प्रभात खबर ने तीन जुलाई यानी सोमवार को पहाड़ पर खाद्य सामग्री आपूर्ति न करने का जय बांग्ला का फरमान शीर्षक खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया. इस खबर के बाद उत्तर बंगाल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी सिलीगुड़ी के नयाबाजार के गल्ला कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया और पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा.
इस खबर में गोरखालैंड विरोधी आंदोलनकारी नवगठित संगठन जय बांग्ला के कार्यकर्ताओं के साथ गल्ला कारोबारियों के संगठन सिलीगुड़ी मर्चेंट्स एसोसिएशन (एमएमए) के पदाधिकारियों की खालपाड़ा स्थित एसएमए भवन में शनिवार को हुई गुप्त मीटिंग के बारे में जानकारी दी गयी थी. इस पर एसएमए ने सोमवार को प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष रखा है.
एसएमए के अध्यक्ष गोपाल खोरिया ने कहा है कि एसएमए ने जय बांग्ला को पहाड़ पर खाद्य आपूर्ति न करने पर कोई सहमति नहीं दी है. उनके साथ हुई मीटिंग में केवल उनकी मांगों का ज्ञापन लिया गया. जय बांग्ला की विभिन्न मांगों का वह ज्ञापन एसएमए ने पुलिस प्रशासन के पास भी भेज दिया है. ज्ञापन की इस कॉपी को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर (सीपी) नीरज कुमार सिंह को व्हाट्सऐप के जरिये भेजा गया. एसएमए पुलिस प्रशासन के जवाब व निर्देश का इंतजार कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










