जीएसटी से प्रभावित होंगे कपड़ा व्यवसायी : पार्थ

हुगली. जीएसटी लागू होने से राज्य के कपड़ा व्यवसायी प्रभावित होंगे. यही कारण है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआत से इसका विरोध जता रही हैं, पर केंद्र की सरकार इसे लागू करने पर आमादा है. ये बातें शुक्रवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहीं. वह हरिपाल में हूल दिवस पर बासुदेवपुर […]
हुगली. जीएसटी लागू होने से राज्य के कपड़ा व्यवसायी प्रभावित होंगे. यही कारण है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआत से इसका विरोध जता रही हैं, पर केंद्र की सरकार इसे लागू करने पर आमादा है. ये बातें शुक्रवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहीं. वह हरिपाल में हूल दिवस पर बासुदेवपुर में स्धो-कान्हू की संगमरमर की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि आदिवासियों-जनजातियों की भाषा अलचिकी को राज्य सरकार मान्यता दे चुकी है. राज्य में जो लोग इस भाषा के जानकार हैं, वे आवेदन करें. उन्हें स्कूलों में नौकरी मिल सकती है. मौके पर उत्तरपाड़ा के विधायक प्रबीर घोषाल, हरिपाल के विधायक बेचाराम मन्ना सहित कई नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










