लघु सिंचाई संसाधनों के विकास कार्यों पर खर्च हुए 512 करोड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jul 2024 1:47 AM
मंत्री मानस रंजन भुईयां ने शुक्रवार को महानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मुहैया कराने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार हर प्रकार का प्रयास कर रही है.
कोलकाता. राज्य के जल संसाधन अनुसंधान व विकास विभाग (डब्ल्यूआरआइ एंड डीडी) के मंत्री मानस रंजन भुईयां ने शुक्रवार को महानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य के किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मुहैया कराने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार हर प्रकार का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर उनके विभाग द्वारा लघु सिंचाई संसाधनों का विकास किया जा रहा है. श्री भुईयां ने बताया कि वर्ष 2023-24 के वित्त वर्ष में विभाग द्वारा लघु सिंचाई से संबंधित 2288 योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है और लगभग 55,856 हेक्टेयर जमीन पर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. इससे राज्य के करीब 81 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं पर कुल 512 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. वहीं, मंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रस्तावों के संबंध में बताया कि वर्ष 2024-25 में 43 हजार हेक्टेयर जमीन पर पानी पहुंचाने के लिए लघु सिंचाई योजनाओं के कार्यान्वयन का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर लगभग 1017 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










