बंगाल का एक ऐसा रेस्तरां जहां रोबोट परोसता है खाना
Published by : Shinki Singh Updated At : 27 Jul 2024 6:49 PM
शुभांकर मंडल ने कहा, "हमारे पास चार रोबोट हैं, जिनका नाम अनन्या है.ये रोबोट हर काम का ध्यान रखते हैं जिसमें घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक, 'कैश काउंटर' संभालने से लेकर 'रिसेप्शन डेस्क' पर मदद करने तक शामिल है.
पश्चिम बंगाल में एक ऐसा रेस्तरां है जहां पर आदमी नहीं रोबोट (Robot) खाना परोसता है. जी हां सुनकर काफी आश्चर्य होगा. लेकिन पश्चिम बंगाल में यह रेस्तरां कोलकाता से लगभग 120 किमी दूर नादिया जिले में कृष्णानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 12 के पास स्थित है. यह रेस्तरां है जो गांव के एक आम घर जैसा दिखता है और अपने ग्राहकों को अनोखे अंदाज में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसता है.भोजन को रसोईघर से मेज तक किसी मनुष्य द्वारा नहीं बल्कि एक रोबोट द्वारा लाया जाता है तथा यह रोबोट चल और बोल भी सकता है.
अनन्या में पहिए तो हैं, लेकिन हाथ नहीं
अनन्या नामक रोबोट अपने रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति से धीरे से कहता है, “कृपया मुझे जाने दें. कृपया रास्ते में न खड़े हों और मुझे सेवा करने दें.सफेद रंग से रंगा यह रोबोट लगभग पांच फुट लंबा है और इसका ‘चेहरा’ आयताकार है, जो सेंसर से चलने वाली डिजिटल स्क्रीन का भी काम करता है, जिससे रसोई कर्मचारियों को किसी विशेष मेज पर बैठे ग्राहकों द्वारा ‘ऑर्डर’ किए गए भोजन को लाने-ले जाने में मदद मिलती है,अनन्या में पहिए तो हैं, लेकिन हाथ नहीं हैं. इसमें चार ‘शेल्फ’ भी हैं, जिन पर खाना रखा जाता है.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर नीति आयोग की बैठक को लेकर किया बड़ा खुलासा..
टेबल पर प्रतीक्षा कर रहा एक कर्मचारी ट्रे से खाना निकालता है और उसे ग्राहक को परोसता है.यह चलते-फिरते और बात करने वाले रोबोट को देखकर अचंभित ग्राहकों के लिए एक अद्भुत अनुभव होता है.मदर्स हट रेस्तरां के प्रबंधक शुभांकर मंडल ने कहा, “हमारे पास चार रोबोट हैं, जिनका नाम अनन्या है.ये रोबोट हर काम का ध्यान रखते हैं जिसमें घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक, ‘कैश काउंटर’ संभालने से लेकर ‘रिसेप्शन डेस्क’ पर मदद करने तक शामिल है.यह रेस्तरां कोलकाता से लगभग 120 किमी दूर नादिया जिले में कृष्णानगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 12 (पूर्व में एनएच 34) के पास स्थित है.
ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










