भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा व प्रणत टुडू को हाइकोर्ट से राहत

उन्होंने दोनों मामलों की अलग-अलग सुनवाई की. न्यायाधीश ने झाड़ग्राम से भाजपा उम्मीदवार डॉ प्रणत टुडू को 19 जून और बशीरहाट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा को पांच जुलाई तक संरक्षण प्रदान किया है.
कोलकाता. भाजपा के दो उम्मीदवारों और कुछ कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की मतगणना में शामिल होने से रोकने के लिए उन पर फर्जी पुलिस केस दर्ज किये जाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की ग्रीष्म अवकाशकालीन एकल पीठ में मामले की सुनवाई हुई. न्यायाधीश ने दोनों भाजपा उम्मीदवारों को संरक्षण प्रदान किया है. उन्होंने दोनों मामलों की अलग-अलग सुनवाई की. न्यायाधीश ने झाड़ग्राम से भाजपा उम्मीदवार डॉ प्रणत टुडू को 19 जून और बशीरहाट से भाजपा प्रत्याशी रेखा पात्रा को पांच जुलाई तक संरक्षण प्रदान किया है. इस दौरान पुलिस दोनों भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पायेगी. दोनों उम्मीदवारों ने कथित तौर पर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर रोक लगाने की मांग की, ताकि वे मंगलवार को मतगणना प्रक्रिया में स्वतंत्र रूप से भाग ले सकें. वहीं, तमलुक से भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने अदालत से याचिका दाखिल करने की अनुमति मांगी और आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. भाजपा कार्यकर्ता मतगणना एजेंट होने का दावा कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










