ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Updated at : 18 Mar 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में अगले दो घंटे में बारिश की संभावना, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

weather news today

Bengal Weather Forecast : मंगलवार से गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार और गुरुवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में कोलकाता और इसके आसपास के इलाकों में बारिश (Rain) जारी है. इसके साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान है. अलीपुर मौसम का र्यालय के मुताबिक, अगले एक से दो घंटे में कोलकाता और आसपास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर तक तेज हवाएं भी चल सकती हैं. बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर से बड़ी मात्रा में जलवाष्प राज्य में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है.

कोलकाता में आसमान में बादल छाए हुए हैं

सोमवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. सोमवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. रविवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य से चार डिग्री कम है. सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार दोपहर से शाम के बीच कोलकाता में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी सर पर बैंडेज लगी स्थिति में पहुंची गार्डेनरीच, जानें क्या कहा सीएम ने..

दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश होने की संभावना

सोमवार से पूरे दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. यह बारिश गुरुवार तक जारी रह सकती है. उसके बाद मौसम बदलने की संभावना है. कोलकाता के अलावा, हावड़ा, हुगली, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

IMD Alert: मौसम का बदला मिजाज, अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिरा, रांची समेत इन 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और बांकुरा जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मंगलवार से गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जहां उत्तर बंगाल सोमवार को शुष्क रहेगा, वहीं दक्षिण दिनाजपुर और मालदह जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम कार्यालय ने कहा कि बुधवार और गुरुवार को उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

बंगाल में ईडी की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार शेख शाहजहां के ठिकानों पर छापेमारी जारी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola