ePaper

PM Modi Bengal Visit: एक मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल आयेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Updated at : 27 Feb 2024 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
pm modi bengal visit

संदेशखाली हिंसा के बीच पीएम मोदी आ रहे हैं बंगाल.

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल आ रहे हैं. वह हुगली के आरामबाग और नदिया जिले के कृष्णानगर में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल आ रहे हैं. एक मार्च की रात राजभवन में गुजारेंगे. इन दो दिनों में वह हुगली के आरामबाग और नदिया जिले के कृष्णानगर में सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. एक मार्च को आरामबाग और दो मार्च को कृष्णानगर में होंगे.

प्रदेश भाजपा के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. पीएम एक मार्च को अपराह्न चार बजे के करीब आरामबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां से राजभवन आयेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे. राजभवन में बंगाल के विशिष्ट जनों व पार्टी के प्रदेश नेताओं से भी मिल सकते हैं. दो मार्च को प्रधानमंत्री कृष्णानगर जायेंगे और वहां सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे.

Also Read : पश्चिम बंगाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन परियोजना का वर्चुअली किया शिलान्यास

पीएम मोदी 8 को बारासात में जनसभा को करेंगे संबोधित

इस दो दिवसीय दौरे के करीब एक सप्ताह बाद पीएम मोदी एक बार फिर बंगाल आयेंगे. प्रदेश भाजपा सूत्रों के अनुसार, वह आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर बारासात में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब संदेशखाली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उसके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है.

Also Read : AIIMS Kalyani: पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कल्याणी समेत पांच एम्स किए राष्ट्र को समर्पित

इस मुद्दे पर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने एक दूसरे के खिलाफ हमलावर रुख अपनाया हुआ है. ऐसी अटकलें हैं कि पीएम मोदी उत्तर 24 परगना जिले के मुख्यालय बारासात की अपनी यात्रा के दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola