ePaper
Live Updates

PM Modi West Bengal Visit : प्रधानमंत्री के साथ ममता बनर्जी की राजभवन में बैठक हुई शुरु

Updated at : 01 Mar 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi West Bengal Visit :  प्रधानमंत्री के साथ ममता बनर्जी की राजभवन में बैठक हुई शुरु

PM Modi

PM Modi West Bengal Visit Updates : लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री अंडाल एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वहां से प्रधानमंत्री धनबाद से हेलीकॉप्टर से आरामबाग पहुंचेंगे. वह कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही बैठक को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:09 PM. 1 Mar 246:09 PM. 1 Mar

प्रधानमंत्री के साथ ममता बनर्जी की राजभवन में बैठक हुई शुरु

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राजभवन में बैठक शुरू हो गई है. आरामबाग में बैठक के बाद मोदी राजभवन आ गये है. ममता भी वहां पहुंचीं. नवान्न सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात को प्रोटोकॉल बनाए रखने के तौर पर देखा जा रहा है.

4:08 PM. 1 Mar 244:08 PM. 1 Mar

वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज बंगाल की जनता यहां की मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि क्या कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा अहम हो गया है?. मुझे सबसे ज्यादा हैरानी INDI गठबंधन के बाकी नेताओं को देखकर होती है. INDI गठबंधन के बड़े-बड़े नेता संदेशखाली पर आंख, कान, मुंह सब बंद करके बैठे हैं .

4:08 PM. 1 Mar 244:08 PM. 1 Mar

वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा : पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज बंगाल की जनता यहां की मुख्यमंत्री दीदी से पूछ रही है कि क्या कुछ लोगों का वोट आपके लिए संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से भी ज्यादा अहम हो गया है?. मुझे सबसे ज्यादा हैरानी INDI गठबंधन के बाकी नेताओं को देखकर होती है. INDI गठबंधन के बड़े-बड़े नेता संदेशखाली पर आंख, कान, मुंह सब बंद करके बैठे हैं .

4:04 PM. 1 Mar 244:04 PM. 1 Mar

500 सालों के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज स्वतंत्र भारत में देश की समृद्धि और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर फिर से पूरे गौरव से नई ऊंचाई प्राप्त कर रही है. ये हम सभी का सौभाग्य है की 5 सदियों के इंतजार के बाद, 500 सालों के बाद प्रभु श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं.

3:56 PM. 1 Mar 243:56 PM. 1 Mar

पिछले 10 वर्षो में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “21वी सदी का भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी ने मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है देश का गरीब, किसान, महिला और युवा, ये देश की प्राथमिकता है. हमने निरंतर गरीब कल्याण से जुड़े कदम उठाए हैं, जिसका परिणाम आज दुनिया देख रही है। पिछले 10 वर्षो में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. ये दिखाता है कि हमारी सरकार की दिशा, नीतियां, निर्णय सही है और उसका मूल कारण निर्णय सही है .

3:26 PM. 1 Mar 243:26 PM. 1 Mar

बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण का होगा विस्तार

हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण उसी रफ्तार से हो, जैसे देश के दूसरे हिस्सों में हो रहा है . भारत ने दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाकर विकास कैसे किया जा सकता है. हल्दिया से बरौनी तक, 500 किमी. से ज्यादा लंबी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन इसका उदाहरण है .

3:22 PM. 1 Mar 243:22 PM. 1 Mar

बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण का होगा विस्तार हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल में रेलवे का आधुनिकीकरण उसी रफ्तार से हो, जैसे देश के दूसरे हिस्सों में हो रहा है . भारत ने दुनिया को दिखाया कि पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाकर विकास कैसे किया जा सकता है. हल्दिया से बरौनी तक, 500 किमी. से ज्यादा लंबी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन इसका उदाहरण है .

3:15 PM. 1 Mar 243:15 PM. 1 Mar

नरेंद्र मोदी ने 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पश्चिम बंगाल के आरामबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7,200 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया.

2:49 PM. 1 Mar 242:49 PM. 1 Mar

राजभवन में ममता बनर्जी के साथ प्रधानमंत्री की बैठक की संभावना

प्रधानमंत्री दाे दिवसीय बंगाल दौरे पर है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी के साथ प्रधानमंत्री की राजभवन में बैठक की संभावन जताई जा रही है.

1:26 PM. 1 Mar 241:26 PM. 1 Mar

बेचाराम मन्ना आरामबाग में आधिकारिक समारोह में प्रधानमंत्री का करेंगे स्वागत

आरामबाग में प्रधानमंत्री 2 कार्यक्रम हैं. एक सरकारी कार्यक्रम है और दूसरा राजनीतिक कार्यक्रम है. बेचाराम मन्ना राज्य सरकार की ओर से सरकारी समारोह में शामिल होने आये हैं. वह प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

1:26 PM. 1 Mar 241:26 PM. 1 Mar

बेचाराम मन्ना आरामबाग में आधिकारिक समारोह में प्रधानमंत्री का करेंगे स्वागत आरामबाग में प्रधानमंत्री 2 कार्यक्रम हैं. एक सरकारी कार्यक्रम है और दूसरा राजनीतिक कार्यक्रम है. बेचाराम मन्ना राज्य सरकार की ओर से सरकारी समारोह में शामिल होने आये हैं. वह प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

1:12 PM. 1 Mar 241:12 PM. 1 Mar

सुकांत मजूमदार ने कहा, “ममता बनर्जी जनता को गुमराह करने की कर रही हैं कोशिश

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “ममता बनर्जी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं.ममता बनर्जी को पहले बताना चाहिए कि वो गरीबों को साल में कितने सिलेंडर मुफ्त में देंगी. मोदी सरकार ने बार-बार सिलेंडर का दाम घटाया है.

1:09 PM. 1 Mar 241:09 PM. 1 Mar

रात में राजभवन में रुकेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री रात में राजभवन में रुकेंगे. प्रधानमंत्री मोदी कल कृष्णानगर में करेंगे जनसभा.

12:16 PM. 1 Mar 2412:16 PM. 1 Mar

प्रधानमंत्री आज आरामबाग में कई सरकारी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री सुबह अंडाल एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से झारखंड जायेंगे. पीएम मोदी धनबाद से हेलीकॉप्टर से आरामबाग पहुंचेंगे. वह कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही सभा को भी संबोधित करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola