पूर्व मेदिनीपुर में ममता की सभा व रोड शो आज

गुरुवार को तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबांग्शु भट्टाचार्य के समर्थन में मुख्यमंत्री व सत्तारूढ़ दल की प्रमुख ममता बनर्जी के हल्दिया में सभा करने की बात है
हल्दिया. गुरुवार को तमलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबांग्शु भट्टाचार्य के समर्थन में मुख्यमंत्री व सत्तारूढ़ दल की प्रमुख ममता बनर्जी के हल्दिया में सभा करने की बात है. इसी दिन सीएम के कांथी में रोड शो व एगरा में सभा करने की बात है. पूर्व मेदिनीपुर में मुख्यमंत्री बनर्जी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर बुधवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तंज कसा है. इस दिन हल्दिया के चैतन्यपुर में तमलुक के भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गांगुली के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल सरकार के सत्ता में आने के बाद बंगाल का लगभग हर क्षेत्र भ्रष्टाचार में डूब गया है. शिक्षा का क्षेत्र हो या राशन वितरण का मामला, हर जगह भ्रष्टाचार की बात सामने आयी है. ऐसे में तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के पूर्व मेदिनीपुर में राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात है. यहां के लोग लोकसभा चुनाव में तृणमूल को करारा जवाब देने वाले हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










