17 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए असम जायेंगी ममता

Shillong: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee beats a traditional drum as she arrives for the TMC Workers' Convention, at State Central Library in Shillong, Tuesday, Dec. 13, 2022. TMC National General Secretary Abhishek Banerjee is also seen. (PTI Photo)(PTI12_13_2022_000294B)
मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है.
कोलकाता. मुख्यमंत्री सह तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर दिया है. सूत्रों के अनुसार 17 अप्रैल को सुश्री बनर्जी प्रचार के लिए असम जायेंगी. वहां उनके दो चुनावी जनसभा को संबोधित करने की बात है. इधर, अगले सप्ताह से सुश्री बनर्जी के उत्तर बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू करने की बात है. वह तीन अप्रैल को उत्तर बंगाल के लिए रवाना होंगी. वह चार से आठ अप्रैल तक उत्तर बंगाल के तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगी. गौरतलब है कि राज्य में प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा. इस दिन कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




