ePaper

Bengal Election 2021 : ...तो चुनाव के बाद बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को समर्थन देगी कांग्रेस? पार्टी के इस सांसद ने किया दावा

Updated at : 16 Mar 2021 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 : ...तो चुनाव के बाद बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को समर्थन देगी कांग्रेस? पार्टी के इस सांसद ने किया दावा

Mamata Banerjee News | Congress supports Tmc Bengal Chunav : कांग्रेस सांंसद अबू हसीम ने कहा है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अगर स्थिति समान्य रही तो हम टीएमसी को समर्थन कर सकते हैं. सांसद ने इस दौरान पीरजादा अब्बास सिद्दीकी और लेफ्ट पर भी निशाना साधा. उन्होंने दोनों के बीच गठबंधन को लेकर भी बयान दिया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पहले सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीज कांग्रेस के मालदा दक्षिण से सांसद अबू हसीम ने एक दावा कर राज्य की राजनीतिक में सियासी तूफान ला दिया है. कांग्रेस सांसद ने कहा है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी टीएमसी का समर्थन कर सकती है.

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांंसद अबू हसीम ने कहा है कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अगर स्थिति समान्य रही तो हम टीएमसी को समर्थन कर सकते हैं. सांसद ने इस दौरान पीरजादा अब्बास सिद्दीकी और लेफ्ट पर भी निशाना साधा. उन्होंने दोनों के बीच गठबंधन को लेकर भी बयान दिया.

क्या बोले अबू हसीम- अबू हसीम ने कहा कि वाममोर्चा इस बार पीरजादा का हाथ पकड़कर अपनी खोई हुई जमीन बचाने में जुटी है. इस दौरान सांसद ने कहा कि पीरजादा की पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन नहीं है. हम अपना चुनाव लेफ्ट के साथ लड़ रहे हैं. वहीं उन्हो‍ंने कहा कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस टीएमसी को समर्थन दे सकती है.

ममता ने साधा निशाना – बता दें कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पुरुलिया की रैली में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया. ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस पार्टी बीजेपी की दलाल है. इसे वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें. इस दौरान ममता ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला. ममता ने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन बीजेपी (BJP) को मदद करने के लिए बनी है, जिसे बंगाल की जनता समझती है.

बतातें चलें कि पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव है, जिसको लेकर चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गई है. वहीं कांग्रेस के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर लगातार बवाल जारी है. पार्टी के कई नेता अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) पर निशाना साध रहे हैं.

Also Read: ममता की चोट की वजह सुरक्षा में चूक, बंगाल में राजनाथ सिंह बोले- CM पर फैसला 2 मई के बाद

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola