आज भी रद्द रहेगी मैत्री एक्सप्रेस

Updated at : 07 Aug 2024 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
आज भी रद्द रहेगी मैत्री एक्सप्रेस

पूर्व रेलवे ने कहा है कि बांग्लादेश में जारी अशांति के कारण कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस की सेवाएं बुधवार को भी रद्द रहेंगी.

विज्ञापन

कोलकाता. पूर्व रेलवे ने कहा है कि बांग्लादेश में जारी अशांति के कारण कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस की सेवाएं बुधवार को भी रद्द रहेंगी. पूर्व रेलवे ने बांग्लादेश रेलवे के एक संदेश का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि मैत्री एक्सप्रेस की सेवाएं बुधवार को फिर से शुरू नहीं होंगी. यह ट्रेन सेवा 20 जुलाई से ही बंद है.

यात्रियों को लौटाये गये 8,12,890 रुपये : बांग्लादेश रेलवे के अनुरोध के अनुसार, कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता से खुलना तक जाने वाली बंधन एक्सप्रेस, दोनों को ही 20 जुलाई से रद्द कर किया जा रहा है. पूर्व रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेनों के रद्द होने के बाद 20 जुलाई से चार अगस्त तक रद्द टिकटों के लिए 8,12,890 रुपये यात्रियों को रिफंड किये गये. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को टिकट रिफंड करने में कोई सुविधा ना हो, इसके लिए सोशल मीडिया और समाचार पत्रों का सहारा लिया गया.

रेलवे का कहना है कि दोनों ट्रेनों के रद्द होने के बाद से जिन यात्रियों ने टिकट लिया था, उन्हें पूरा पैसा रिफंड मिलेगा. यात्रियों को रिफंड करने में किसी तरह की कठिनाई ना हो इसके लिए कोलकाता स्टेशन और पूर्व रेलवे मुख्यालय फेयरली प्लेस रेलवे टिकट काउंटरों में टिकट वापस करने की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola