साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार संवाहक

Updated at : 22 Jul 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार संवाहक

भारतीय भाषा परिषद में रचनाकार का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया.

विज्ञापन

‘रचनाकार’ का वार्षिक अधिवेशन व पुरस्कार अर्पण समारोहसंवाददाता, कोलकाता भारत की साहित्यिक राजधानी महानगर कोलकाता में भारतीय भाषा परिषद में रचनाकार संस्था की ओर से चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया. कार्यक्रम में श्रावण की बरखा के साथ-साथ साहित्यकार व कवियों का जमघट रहा. रविवार को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘रचनाकार’ का वार्षिक अधिवेशन व पुरस्कार अर्पण समारोह के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस उपस्थित रहे. राज्यपाल ने लेखकों व साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और साहित्यकार व लेखक हमारे समाज के संवाहक हैं. उनकी लेखनी में वह ताकत होती है कि वे समाज की दशा व दिशा बदल सकते हैं. ऐसे आयोजनों से एक नये समाज की ओर बढ़ने की एक पहल का संकेत मिलता है. इस अवसर पर देश के विभिन्न अंचलों से साहित्यिक विभूतियों को सम्मान व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. राजस्थान के कवि व राजस्थानी लोक संस्कृति के मर्मज्ञ वयोवृद्ध साहित्यकार बीकानेर निवासी भंवर पृथ्वीराज रतनू को इस वर्ष का रचनाकार कोलकाता के सर्वोच्च शिखर सम्मान प्रज्ञा पुरस्कार से राज्यपाल डाॅ सीवी आनंद बोस ने सम्मानित किया. पुरस्कार स्वरूप 51,000 रुपये का चेक, अंग वस्त्र, शाॅल, हार, अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया. भारतीय भाषा परिषद में समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में भंवर पृथ्वीराज रतनू सहित एक दर्जन साहित्यकार, कवि व लेखकों को विभिन्न पुरस्कार अर्पित किये गये. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साहित्यकार व संघ के परिवेश से संबंध रखने वाले डाॅ लक्ष्मीनारायण भाला, कवि पंडित सुरेश नीरव, पत्रकार विश्वंभर नेवर, राजस्थान सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सूचना केंद्र कोलकाता के सहायक निदेशक हिंगलाज दान रतनू, लेखिका डाॅ इंदु झुनझुनवाला, रचनाकार के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चौधरी (अग्रवाल) व कवि रामधारी सिंह दिनकर के पौत्र अरविंद सिंह मंचासीन थे. मंचासीन अतिथियों ने सुरेश चौधरी के साहित्यिक अवदान व रचनाकार के साहित्यिक प्रकल्प की सराहना की गयी. स्वागत भाषण रचनाकार के साहित्यिक मंत्री रावेल पुष्प व धन्यवाद ज्ञापन स्वयं सुरेश चौधरी ने दिया. कार्यक्रम का संचालन रचनाकार की कार्यकारी अध्यक्ष व कवयित्री डाॅ रचना सरन ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola