ePaper

West Bengal News: मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, 2 झुलसे

Updated at : 17 May 2024 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
bihar thunderstorm death

आकाशीय बिजली गिरने से मौत ( सांकेतिक तस्वीर )

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है. 2 लोग झुलस गए हैं. चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अचानक हुई बारिश की वजह से वज्रपात में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. मालदा के एसपी प्रदीप कुमार ने इसकी पुष्टि की है. पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (16 मई) को हुई इस घटना पर संवेदना प्रकट की है.

मालदा में वज्रपात से 12 लोगों की मौत पर ममता ने जताया शोक

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा कि वज्रपात में इतने लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि मालदा में वज्रपात की दुखद घटना हुई है. मेरा मन बेहद दुखी है. मैं इस घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देती हूं और उनके निकट परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं.

ममता बनर्जी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. जिला प्रशासन के अधिकारी उनकी मदद में लगे हुए हैं. पीड़ित परिवारों को प्रशासन कि ओर से जरूरी मदद दी जाएगी. उनके लिए जो भी जरूरी होगा, जिला प्रशासन करेगा. हमारे वश में जितना कुछ है, हम पीड़ित परिवारों के लिए करेंगे, ताकि उनकी मदद हो सके.

अधिकारियों से बातचीत के बाद मृतकों को देंगे मुआवजा : डीएम

मालदा के जिलाधिकारी नितिन सिंघानिया ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की गाइडलाइंस का पालन करते हुए और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने के बाद पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रुपए का मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे.

एसपी ने की 12 लोगों की मौत की पुष्टि

वहीं, मालदा के एसपी प्रदीप कुमार यादव ने कहा है कि वज्रपात की घटना में 12 लोगों की जानें गईं हैं. उनकी मौत की वजह क्या रही, उनके शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा. बता दें कि गुरुवार (16 मई) को मालदा जिले में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई. 2 अन्य झुलस गए हैं.

माणिकचक, माला, गजोले, रतुआ, हरीश्चंद्रपुर के थे मृतक

पुलिस ने बताया है कि मृतकों में मणिचक थाना क्षेत्र के रहने वाले 2 नाबालिग और माला थाना क्षेत्र के साहापुर निवासी 3 लोग शामिल हैं. पुलिस ने बताया है कि 2 लोग गजोले थाना क्षेत्र के अदीना और रतुआ थाना क्षेत्र के बालूपुर के रहने वाले थे. हरीश्चंद्रपुर के एक खेत में काम कर रहे दंपती भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. मालदा पुलिस के मुताबिक, वज्रपात की चपेट में आकर जान गंवाने वाले बाकी लोग इंग्लिशबाजार और मणिचक थाना इलाके के निवासी थे.

इसे भी पढ़ें

WB News : वज्रपात से तीन की मौत, तीन जख्मी

तूफानी बारिश से मिली राहत, पर वज्रपात से एक की मौत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola