तूफानी बारिश से मिली राहत, पर वज्रपात से एक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश से जहां उत्तर 24 परगना के लोगों का भारी राहत मिली, वहीं वज्रपात से एक युवक की जान भी चली गयी.
विज्ञापन
गायघाटा. रविवार को हुई बारिश से जहां उत्तर 24 परगना के लोगों का भारी राहत मिली, वहीं वज्रपात से एक युवक की जान भी चली गयी. जिले में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मृतक का नाम नेपाल हाल्दर (38) है. घटना गायघाटा थाने के बर्नाबेरिया इलाके में रविवार सुबह हुई. सुबह से हो जिले में हो रही बारिश के साथ बिजली भी कड़क रही थी. बताते हैं कि गायघाटा थाना क्षेत्र के बर्नाबेरिया इलाके का निवासी नेपाल उस समय अपने खेत में काम कर रहा था. तभी वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी.
मृतक की पत्नी मैना हाल्दर ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह और अपने पति के साथ खेत में काम कर ही थी. मौसम खराब होने के कारण नेपाल हाल्दर ने उसे घर जाने को कहा. घर लौटने के बाद नेपाल से साथी मजदूरों ने उन्हें फोन कर बताया कि बिजली गिरने से उसके पति की मौत हो गयी है. घटना के लेकर इलाके में शोक है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










