बशीरहाट में फायरिंग बाल-बाल बचा युवक

Updated:
विज्ञापन
बशीरहाट में फायरिंग बाल-बाल बचा युवक

बशीरहाट थाना के नजाट रोड के पीफा इलाके में गुरुवार रात रेजाउल गाजी नामक एक युवक पर फायरिंग की गयी

विज्ञापन

बशीरहाट. बशीरहाट थाना के नजाट रोड के पीफा इलाके में गुरुवार रात रेजाउल गाजी नामक एक युवक पर फायरिंग की गयी. हालांकि वह बाल-बाल बच गया. जानकारी के मुताबिक, युवक बीती रात एक चाय की दुकान के सामने बैठा था. उसी समय, इलाके का कुख्यात अपराधी अलकाब माली अपने दो साथियों के साथ बाइक पर आया और रेजाउल पर गोलियां चला दीं. लेकिन रेजाउल बाल-बाल बच गया, क्योंकि हमलावर का निशाना चूक गया. फिर उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़कर आये. तब तक सारे बदमाश भाग गये. इसके बाद निवासियों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर गयी. पुलिस ने लोगों को समझाकर अवरोध हटाया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किसने और क्यों रेजाउल पर फायरिंग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Subodh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola