ePaper

हादसे में युवक की मौत

Updated at : 04 May 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत

मृतक का नाम अमित साधुखां (35) है.

विज्ञापन

हल्दिया. चंडीपुर थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर इलाके में दीघा-नंदकुमार 116बी राष्ट्रीय मार्ग पर हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक का नाम अमित साधुखां (35) है. वह उत्तर 24 परगना के हाबरा का निवासी था. बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार की रात को वह एक निजी कार से अपने परिजनों के साथ दीघा जा रहा था. वृंदावनपुर इलाके में उसने अपना मुंह धोने के लिए कार रुकवायी थी. जैसे ही वह कार से निकला, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया. साधुखां को तुरंत तमलुक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत करार दिया गया. चंडीपुर थाना के प्रभारी दीपक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola