500 रुपये के जाली नोट के साथ युवक अरेस्ट

Updated at : 10 Feb 2025 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
500 रुपये के जाली नोट के साथ युवक अरेस्ट

दो युवक अलग-अलग दुकानों से मछली व सब्जी खरीद रहे थे.

विज्ञापन

हुगली. जिले के उत्तरपाड़ा में 500 रुपये के जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. बाजार के व्यापारियों ने बताया कि रविवार के बाजार में काफी भीड़ थी. दो युवक अलग-अलग दुकानों से मछली व सब्जी खरीद रहे थे. वे 500 रुपये का नोट देकर 50-100 रुपये की खरीदारी कर रहे थे. इस बीच, एक दुकानदार को नोट देखकर संदेह हुआ. जब उसने जांच की, तो पता चला कि नोट जाली है. इस बीच, एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला. लेकिन दूसरे युवक को व्यापारियों ने पकड़ लिया और उसे उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय दो नंबर वार्ड के पार्षद संदीप दास ने कहा कि दो अज्ञात युवक दुकानों पर जाकर छोटे-मोटे सामान खरीद रहे थे और 500 रुपये का नोट थमा रहे थे. जब एक दुकानदार ने नोट को ध्यान से देखा, तो उसे जाली होने का संदेह हुआ. उसने स्थानीय लोगों को बुलाया. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवक ने बताया कि वह केष्टोपुर का रहने वाला है. प ुलिस मामले की जांच कर रही है कि उसके पास जाली नोट कहां से आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola