अमित शाह पर तृणमूल का पलटवार,कहा- दम है तो चुनाव परिणाम के बाद भी बंगाल में रुककर दिखायें
Tmc Attacks Amit Shah West Bengal Assembly Election 2026
TMC Attacks Amit Shah: बंगाल चुनाव 2026 की सरगरमी हर बीतते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. मालदा में 7 जजों को बंधक बनाये जाने के अगले दिन अमित शाह कोलकाता में और ममता बनर्जी मालदा में थीं. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि चुनाव के दौरान 15 दिनों तक वह बंगाल में ही रहेंगे. इस पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि हिम्मत है, तो चुनाव के बाद यहां रुककर दिखायें.
TMC Attacks Amit Shah: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर तीखा हमला बोला. गुरुवार को यहां तृणमूल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि श्री शाह का चुनाव के दौरान 15 दिन बंगाल में रहने का ऐलान कोई नई बात नहीं है, क्योंकि 2021 में भी वह लगातार राज्य में मौजूद थे. लेकिन इसका चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ा. कुणाल घोष ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर साहस है, तो शाह यह भी कहें कि चुनाव नतीजों के बाद भी एक दिन बंगाल में रुकेंगे.
TMC Attacks Amit Shah: भाजपा बढ़ रही हार की ओर
उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस बार भी करारी हार की ओर बढ़ रही है और पिछले चुनाव में 200 सीटों के दावे के मुकाबले केवल 77 सीटें मिलने का उदाहरण दिया. अब 170 सीटों के दावे को उन्होंने भाजपा की घटती उम्मीद बताया. तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार मिलकर राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की हत्या का आरोप भी भाजपा पर लगाया गया. साथ ही कहा गया कि चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर भय का माहौल बनाया जा रहा है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चंद्रिमा भट्टाचार्य बोलीं- चुनाव को प्रभावित करने की साजिश
मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि यह सब एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, ताकि बंगाल में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक संतुलन बिगाड़ा गया है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है. तृणमूल नेतृत्व ने साफ किया कि पार्टी हिंसा के खिलाफ है और कानूनी रास्ते पर भरोसा रखती है. साथ ही जनता से अपील की गयी कि वे किसी भी उकसावे में न आयें और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए