ePaper

निर्माणाधीन मकान से गिरा श्रमिक, गयी जान

Updated at : 08 Dec 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान से गिरा श्रमिक, गयी जान

मृतक का नाम मुजीबुर शेख (56) है. वह मुर्शिदाबाद के सागरदिघि थाना अंतर्गत कुठीपाड़ा इलाके का निवासी था.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियारी थाना अंतर्गत हरिनाखुरी इलाके में एक निर्माणाधीन मकान गिरकर एक ठेका श्रमिक की मौत हो गयी. मृतक का नाम मुजीबुर शेख (56) है. वह मुर्शिदाबाद के सागरदिघि थाना अंतर्गत कुठीपाड़ा इलाके का निवासी था. निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह ऊंचाई से गिर गया. गंभीर रूप से जख्मी अवस्था में उसे केशियारी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola