ePaper

तृणमूल के शासन में महिलाएं असुरक्षित : शुभेंदु

Updated at : 01 Jan 2026 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल के शासन में महिलाएं असुरक्षित : शुभेंदु

राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं.

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना जिले में महिला व उसके परिजनों को पीटे जाने की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने एक्स पर किया पोस्ट

संवाददाता, कोलकाताराज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दक्षिण 24 परगना जिले में एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों को दिनदहाड़े लाठियों से बेरहमी से पीटा गया. श्री अधिकारी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा : ममता बनर्जी के पश्चिम बंगाल में कोई महिला सुरक्षित नहीं है! दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग उपविभाग के बसंती ब्लॉक के उत्तर भांगनामारी गांव से परेशान करने वाले दृश्य. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी जानते हैं कि उन्हें ऐसे घृणित कृत्य के लिए कोई सजा नहीं मिलेगी या कानून-प्रवर्तन एजेंसियां उन्हें छोड़ देंगी, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण उन्हें कुछ विशेषाधिकार प्राप्त हैं. नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया. हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि वीडियो अपने आप सबकुछ बयां करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बिना कानून का भय महसूस किये ऐसे कृत्य कर रहे हैं क्योंकि वे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रति निष्ठावान हैं. अधिकारी ने कहा : चाहे विवाद कुछ भी हो, यह आश्चर्यजनक है कि ऐसे लोग दिनदहाड़े महिलाओं को पीटते हैं और उनके मन में कानून का कोई भय नहीं है, मानो उन्हें पता हो कि उन्हें इसके लिए कोई सजा नहीं मिलेगी.

पांच दशक के कुशासन ने बंगाल को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया

राज्य में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर राज्य की वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस की सरकारों पर तीखा हमला बोला. शुभेंदु अधिकारी ने अपने पोस्ट में कहा कि बीते 48 वर्षों यानी लगभग पांच दशक की लूट और कुशासन ने पश्चिम बंगाल के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1960 में प्रति व्यक्ति आय के मामले में पश्चिम बंगाल देश में तीसरे स्थान पर था. लेकिन आज यह गिरकर 24वें स्थान पर पहुंच गया है. उनके अनुसार राज्य की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 16 प्रतिशत नीचे चली गयी है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य से उद्योग पलायन कर गये.

शुभेंदु पर तृणमूल का पलटवार :

राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी मीडिया के समक्ष लगातार राज्य सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं. उनके बयानों पर तृणमूल के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने बुधवार को आर्थिक सर्वे 2024-25 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बंगाल को बदनाम करने के लिए आंकड़ों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, जबकि सच्चाई इसके ठीक विपरीत है. कुणाल ने कहा कि प्रति व्यक्ति एनएसडीपी के मामले में देश के सबसे पिछड़े राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, असम, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ हैं.और इन सभी राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगियों की सरकार है. तृणमूल नेता के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 4.41 गुना बढ़कर 20.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है

हाइकोर्ट से शुभेंदु को चांचल में सभा की सशर्त अनुमति

कलकत्ता हाइकोर्ट ने मालदा के चांचल में दो जनवरी को भाजपा को सभा करने की सशर्त अनुमति दे दी. बुधवार को हाइकोर्ट की शीतकालीन अवकाशकालीन बेंच के न्यायाधीश विश्वरूप चौधरी ने यह आदेश दिया. न्यायाधीश द्वारा तय शर्तों के अनुसार, सभा में नौ हजार से ज्यादा समर्थक और 70 से अधिक माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं किये जा सकेंगे. इस सभा को विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी संबोधित करेंगे. हालांकि, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि अभी पूरे राज्य में नये साल का जश्न मन रहा है. ऐसे में पुलिस इसकी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई है, इसलिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संभाल पाना फिलहाल संभव नहीं है. हालांकि, हाइकोर्ट ने शर्ताें के साथ सभा करने की अनुमति दे दी.

इसके साथ ही हाइकोर्ट ने दो जनवरी को कूचबिहार में भाजपा को सभा करने की सशर्त मंजूरी दी है. शर्त के मुताबिक, इस सभा में अधिकतम तीन हजार लोग शामिल हो सकते हैं. इसमें 20 लाउडस्पीकर, आठ बॉक्स, चार माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया जा सकेगा. सभा में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य पुलिस की होगी. इस सभा में अभिनेता व नेता मिथुन चक्रवर्ती के भी मौजूद रहने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola