महिला ने पति की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण

Published by : SUBODH KUMAR SINGH Updated At : 19 Aug 2025 12:56 AM

विज्ञापन

मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना इलाके में रविवार देर रात घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता.

मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाना इलाके में रविवार देर रात घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपित सोमवार सुबह थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान यदुभूषण दास के रूप में हुई है.

आरोप है कि रविवार आधी रात को उसकी पत्नी दया दास और बेटे विक्रम मंडल ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद शव को घर के आंगन से घसीटकर भीतर लाया गया. सोमवार सुबह दोनों आरोपित थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक यदुभूषण दास का यह दूसरा विवाह था और परिवार में लंबे समय से कलह चल रही थी. हालांकि हत्या के पीछे की सटीक वजह अभी साफ नहीं हो पायी है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUBODH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola