महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 21 Feb 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

गोपालनगर थानांतर्गत कामदेवपुर इलाके में बुधवार की रात एक गृहिणी की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप सामने आया है.

विज्ञापन

आरोपी पति फरार

प्रतिनिधि, बनगांव.

गोपालनगर थानांतर्गत कामदेवपुर इलाके में बुधवार की रात एक गृहिणी की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप सामने आया है. आरोपी पति के खिलाफ थाने में शिकायत की गयी है. पुलिस के मुताबिक, मृत महिला का नाम तसलीमा मंडल (45) है. आरोपी पति का नाम एस मंडल है. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद रहता था. महिला के मायके वालों का आरोप है कि उसके पति का विवाहेतर संबंध था, जिसे लेकर महिला अक्सर विरोध करती थी, तो उसे उसका पति मारा-पीटा करता था. बुधवार रात उसे पीट-पीट कर और सांस रोककर उसकी हत्या कर उसे फंदे से लटकाया गया है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी पति फरार बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola